विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष को लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ऑडिटोरियम के बाहर विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष ने लगाए पौधे

इटारसी:-पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आज विधायक डॉ सीतासरन शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई। कार्यक्रम था मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा श्योपुर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए के हिसाब से 1897 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करने का। उल्लेखनीय है कि बहनों के खाते डाली गई राशि में लाड़ली बहना योजना की राशि के रूप में 1250 रुपए और 250 रुपए रक्षाबंधन के लिए शामिल है।

यहां आयोजित हुए ‘स्व-सहायता समूह सम्मेलन तथा रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव’ कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।

इस अवसर पर बहनों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की राशि सीधे ट्रांसफर कर रहे हैं विधायक डॉक्टर शर्मा ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है अभी हमारे नगर पालिका इटारसी में सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए लोन दिलाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है जिसके फल स्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है हमारी बहन है रक्षाबंधन अच्छे ढंग से बना सके इसलिए आज उनके खाते में अतिरिक्त ₹250 की राशि भी मुख्यमंत्री जी ने डाली है इस अवसर पर ऑडिटोरियम के नीचे विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में सी एम ओ  ऋतु मेहरा, महिला बाल विकास अधिकारी डिप्टी शुक्ला, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे, पार्षद राहुल प्रधान, पूर्व पार्षद राजकुमार यादव, अधिवक्ता और भाजपा नेता आशीष मालवीय, उपाध्यक्ष नगर शेलेंद्र दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

Views Today: 4

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!