खदेड़ी जा रही गौ माता सड़क पर बैठने को मजबूर, जिसे लोग माता कहते हैं वही दाने-दाने को मजबूर।

खदेड़ी जा रही गौ माता सड़क पर बैठने को मजबूर,

 जिसे लोग माता कहते हैं वही दाने-दाने को मजबूर।

सेमरी हरचंद:-जानवरों की वजह से किसान परेशान हैं आवारा पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। वही इन गोवंशों का कहीं ठिकाना नहीं है किसी के घर के सामने बैठते हैं तो वहां से के दिया जाता है तो फसल नष्ट करने के डर से किसान भगा देते हैं। अब बेजुबान करें भी तो क्या इस हाल में यह जानवर अपना ठिकाना सड़कों को बनाते हैं या फिर दुकानों की तीन सेड वह अन्य जगह बैठकर रात गुजारते हैं इसके लिए उन्हें कई लोगों की लाठियां भी खानी पड़ती हैं और सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण कई रोड को दुर्घटनाएं हो रही है। विगत दिनों पूर्व सरकार के आदेश के बाद ग्राम पंचायत द्वारा मुनादी कराई गई थी अपने गोवंश को आवारा ना छोड़े जिनके भी आवारा गोवंश मिलते हैं उन पर जुर्माना एवं गोवंश को गौशाला में छोड़ दिया जाएगा परंतु इसका भी कोई असर दिखाई नहीं दिया और आज भी नगर में सैकड़ो की संख्या में आवारा पशु घूम रहे हैं।

410 Views

Leave a Reply