बांधवगढ़ में प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। खितौली रेंजर जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बिजौरी हाल में ही फारेस्टगार्ड से पदोन्नत होकर वनपाल हुए थे। वर्तमान में वे खितौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। खितौली रेंजर जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह शनिवार की सुबह फ्रेश होने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वे बाहर नही निकले। बहुत देर हुई तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की, तब पता चला कि वे टॉयलेट भीतर से बंद हैं। इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो अवधेश कुमार भीतर गिरे पड़े थे। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया। अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृत प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह वन सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!