Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एमपी ऑनलाइन पर जाकर दसवीं की अंकसूची एवं जाति प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। प्रथम रजिस्ट्रेशन तिथि यूजी के लिए 1 से 20 मई एवं पीजी के लिए 2 मई से 21 मई है। रजिस्ट्रेशन के बिना मध्य प्रदेश में कहीं भी प्रवेश लिया जाना संभव नहीं होगा। विद्यार्थी एक साथ 10 महाविद्यालय का चुनाव कर सकते है। स्थानीय विष्णु राजोरिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय खिरकिया में छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क रहेगा। सिर्फ छात्रों से 150 रुपए पोर्टल शुल्क लिया जाएगा।

244 Views
What do you think?

Leave a Reply