जंगल में आग बुझाने में प्रभारी वनपाल की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान नागपुर में मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। डिंडोरी वन मण्डल के अंतर्गत शाहपुरा परिक्षेत्र में पदस्थ प्रभारी वनपाल राजेंद्र कुसरे की उपचार के दौरान रविवार को नागपुर में मौत हो गई। कुसरे की जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई थी। डिंडोरी वनमण्डल के अंतर्गत शाहपुरा रेंज के बैढ़न बीट के कक्ष क्र.117 जंगल में आग लग गई थी। कुसरे 1 मई की अपने अन्य सहयोगी स्टॉफ के साथ आग बुझाने गए थे। सारी रात आग बुझाने के बाद सुबह उनकी तबियत ठीक नहीं थी। 2 मई 24 सुबह 10 बजे अचानक तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय डिंडोरी में भर्ती कराया गया। जिसमें डॉक्टर द्वारा हाई ब्लड प्रेशर और लकवा के लक्षण प्रतीत होने की बात कही और उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। उसके पश्चात परिजनों और स्टॉफ की मदद से जबलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा मस्तिष्क में खून का थक्का जमने की जानकारी दी तथा ऑपरेशन करने बात कही। तबियत में सुधार न होता देख नागपुर इलाज हेतु ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को राजेंद्र कुसरे का निधन हो गया।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!