अनोखा तीर भोपाल:-यूपी में गांधी परिवार का गढ़ रहीं अमेठी और रायबरेली की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन सस्पेंस खत्म किया। राहुल गांधी के अमेठी से पुन: चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने रायबरेली का रुख कर लिया। इसको लेकर भाजपा नेताओं को राहुल गांधी पर तंज कसने का मौका मिल गया। मप्र के भाजपा नेताओं ने भी राहुल की रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
भोपाल: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली…
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं। रायबरेली की जनता भी उनका (राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं, उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।
वायनाड में भी खिसकी जमीन, इसलिए रायबरेली भागे राहुल – वीडी शर्मा
Views Today: 2
Total Views: 100

