तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई। तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को 61 अभ्यर्थियों ने 99 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। तीसरे चरण में कुल 144 अभ्यर्थियों द्वारा 223 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है तीसरे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 25 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर में 22 अभ्यर्थियों द्वारा 32 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-4 गुना में 17 अभ्यर्थियों द्वारा 25 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-5 सागर में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 22 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 28 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 16 अभ्यर्थियों द्वारा 35 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-29 बैतूल (अजजा) के लिये बहुजन समाज पार्टी के 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Views Today: 2

Total Views: 178

Leave a Reply

error: Content is protected !!