अनूठी पहल : फ्रंटलाइन ग्रीन वॉरियर्स के लिए एफडी मेडल
फोटो 12
अनोखा तीर, भोपाल। कान्हा टाइगर रिजर्व का फील्ड स्टाफ वामपंथी उग्रवाद की उपस्थिति से जुड़ी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रहता है। वन्यजीव संरक्षण के लिए उनकी वीरता और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने के लिए, कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह ने अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम-फील्ड डायरेक्टर मेडल शुरू किया है। वर्ष 2023-24 के लिए एफडी पदक वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, मुख्य वन प्राणी अभिरक्षक अतुल श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त पीसीसीएफ जेएस चौहान, एफडी कान्हा एसके सिंह द्वारा 16 डिप्टी रेंज अधिकारियों, वनपालों और वन रक्षकों को प्रदान किया गया। इस समारोह में 18 स्थाईकर्मी एवं सुरक्षा प्रहरी को प्रशस्ति पत्र भी मिला।
114 Views

