Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

सिंचाई के लिए अंतिम छोर तक पहुंचाएं पानी : कलेक्टर  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार सुबह 6 बजे से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा कर नहरों के माध्यम से मूंग की फसल की सिंचाई के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम उंद्राकच्छ, कुकरावद, नकवाड़ा, रहटाखुर्द, मरदानपुर, जतराखेड़ी, रोलगांव का दौरा कर नहर से आ रहे पानी के स्तर को चैक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि नहर से सिंचाई के लिए अवैध रूप से पानी लेने वाले किसानों को रोका जाए। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन किसानों को नहर से पानी लिफ्ट करने के लिए जल संसाधन विभाग ने अनुमति दी है, वे विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही पम्प का संचालन करें। इस दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डीके सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply