Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

विधायक ने किया चुनावी जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा ग्राम हनीफाबाद में समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर चुनावी जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ. दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम हनीफाबाद पहुंचे। ग्रामवासियों द्वारा विधायक डॉ.दोगने को शाल, श्रीफल भेंटकर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक ग्रामवासियों से रूबरू हुए व उनकी समस्याएं जानी व समस्याओं का शीघ्राकरण कराए जाने संबंधी आश्वासन दिया। विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त ग्रामवासियों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई। इस दौरान राजेश साकल्ले, विलास वडियार, सुरेंद्र पटेल, राजेश पवार, अनिल सुरमा, पेकू सारण, मुकेश विशनोई, नारायण गुर्जर, कमल बेड़ा, इश्वर, मोहनलाल विश्वकर्मा, महेश पटेल, सुखराम सरपंच, मुकेश कलम, सुरेश साकल्ले, श्याम लाल भुसारे, संतोष कलम, गंगाधर बघेल, किरण भुसारे, भाईलाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply