Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

काबिलियत का सम्मान…. प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात स्थानीय जैसानी चौक पर क्रांतिकारी नेता स्व. जमना जैसानी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामकृष्ण अग्रवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर श्रीरंग मजूमदार, अशोक जैन, उषा गोयल, मनोहरलाल शर्मा एवं ओम प्रकाश पुरोहित सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थित कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर सर्वप्रथम अतिथियों ने स्व जमना भैया के चित्र पर मलार्पण कर समारोह का औपचारिक आगाज किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जैन ने स्व जमना प्रसाद जैसानी अक्षुण्य यादों को साझा किया। उन्होंनें कहा कि जो मशाल जमना जैसानी जलाकर गए हैं, उसे आगे बढ़ाना हम सब का दायित्व है। क्योंकि वे गरीब, मजदर एवं शोषित व वंचित वर्ग की बुलंद आवाज थे। डॉ मुजूमदार ने कहा कि स्व जैसानी की यादे सदैव ताजा रहेंगी। वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने का जज्बा था। मजदूर नेता अनिल वैध ने कहा कि उनके बताये मार्ग अनुरूप जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रखेंगे। इस मौके पर हाथ ठेला चालक संघ, प्लंबर संघ, सफाई कर्मचारी संघ तथा हम्माल संघ समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें वीरेंद्र गौहर, दिलीप कालोसिया, अकबर खान, सुनील पंजाबी, रमेश इंगले, मांगीलाल यादव, गणेश जोशी, कमलेश शर्मा, बंटी गुहा समेत अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रही। इस मौके पर मोमबत्ती जलाकर पुण्यआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के अंत में जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने सभी का अभार माना।

 

खिलाड़ी, डॉक्टर व होनहार युवाओं का सम्मान

जमना जैसानी फाउंडेशन से मिली जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह में क्षेत्र का नाम गौरांवित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया है। जिनमें खिलाड़ी, डॉक्टर एवं होनहार युवा शामिल हैं। जिन्होंने हरदा का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, हार्वर्ड रिकार्ड जैसे मुकाम पर चमकाया है। जिससे समस्त क्षेत्रवासियों का मान बढ़ा है। उन्होंनें बताया कि रणजी ट्रॉफी में अपने हुनर का लोहा मनमाने वाले हरदा के अमरजीत सिंह , टीम कला शास्त्रम के रोहित सोनी तथा उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। वहीं एक दिन में 2 हजार लोगों का नेत्र परीक्षण करने वाले डॉक्टर भरत यादव को भी सम्मानित किया गया। हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली यशिका रात्रि और दिव्यांश तिवारी सम्मानित किए गए हैं। प्रसिद्ध शंखवादक अनुज तिवारी, प्रसिद्ध तबला जयेश , युवा शिक्षण संस्थान के मयूर पाराशर, रॉबिन हुड आर्मी तथा जन अभियान परिषद नवरंगपुर समिति के संदीप गोहर,राकेश वर्मा और सुरेंद्र चौहान समेत पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply