Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

अगले महीने से अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर लाभांवित करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसका प्रदेश समेत हरदा जिले के अधिकारी कर्मचारियों आगामी अपै्रल माह से महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि जोड़कर भुगतान सुनिश्चित करने की कार्यवाही जारी है। जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी राज्य सरकार से महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की लगातार मांग कर रहे थे। अधिकारी कर्मचारी संगठन द्वारा अपने आंदोलनों में इस बिंदु को शामिल रखा जाता था, जिस पर सरकार ने गंभीरतापूर्वक विचार कर बीच का रास्ता निकाला है। इस हिसाब से कर्मचारियों को फिलहाल ४-४ प्रतिशत बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा। 4 प्रतिशत वृद्धि के बाद अधिकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। दरअसल सरकार ने जारी आदेश में यह स्पष्ट किया है कि अधिकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ अविलंब प्रदान किया जाए।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply