Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

यह बात गलत है

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर की बड़ी सिंधी कालोनी का दृश्य है। जहां फूटी पाइप लाइन लोगों की समस्या में तब्दील हो गई है। दरअसल, कालोनी के अंदर जाने वाले मार्ग पर प्लास्टिक का पाइप फूट गया है। जिसके चलते नल के समय पर यहां पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं दूसरी ओर संबंधित जल उपभोक्ता को इसकी सुध तक नही है। जिसके चलते अन्य लोगों को परेशानियों से दो-चार करना पड़ रहा है। इतना ही नही, बेवजह सड़क पर फैल रहे पानी के कारण आगे नाली भी लबालब दिखाई देगी। इसकी मुख्य वजह यह कि नाली में मलबा फंसा हुआ है, जो पानी के निकास को बाधित कर रहा है। ऊपर से अतिरिक्त पानी के कारण स्थिति ओर ज्यादा खराब हो गई है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते पर पानी भरा होने से महिला तथा बच्चे परेशान हैं। उन्हें साइड से बचकर निकलना पड़ रहा है। वहीं इन सबके बीच अगर सामने कोई वाहन आ जाएं तो गंदे पानी के छींटे उड़ना लाजमी है। यही कारण है कि आते-जाते लोग कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply