राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर जनता से माफी मांगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता के उज्जैन आगमन पर बोले मोहन यादव

अनोखा तीर भोपाल:-भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसको लेकर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘उज्जैन देव दर्शन करने की नगरी है, मैं उन्हें इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें पश्चाताप भी करना चाहिए कि भगवान राम के मंदिर का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था। वे जनता से माफी मांगे।’

भोपाल: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “… उज्जैन देव दर्शन करने की नगरी है, मैं उन्हें इसकी शुभकामनाएं देता हूं… उन्हें पश्चाताप भी करना चाहिए कि भगवान राम के मंदिर का न्योता उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था। वे जनता से माफी…

दोपहर बाद उज्जैन पहुंचेगी यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार दोपहर ढाई बजे उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद रोड शो की शुरुआत होगी। शाम करीब 6 बजे देवास गेट पर सभा होगी। इसके बाद कारवां इंगोरिया की ओर रवाना होगा। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, उमंग सिंघार आदि के भी शामिल होने की संभावना है।

218 Views

Leave a Reply