राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने महन्त रामप्रवेशदास जी के साथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-गुफा मंदिर में 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन की तैयारियों के संबंध में प्रशानिक अधिकारियों के साथ गुफा मंदिर महन्त  1008 महन्त रामप्रवेशदास जी महाराज और पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने समीक्षा बैठक ली। महाशिवरात्रि पर्व गुफा मंदिर में  मेला, भजन, अभिषेक, आरती और प्रसादी वितरण आदि अनेक धार्मिक कार्यक्रम होगे। इन कार्यक्रमों में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के भाग  लेने की संभावना है।

मंत्री श्रीमती गौर ने महाशिवरात्रि पर्व पर गुफा मंदिर में साफ- सफाई, पेयजल प्रदाय, सुरक्षा, पार्किंग. विद्युत व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि पेयजल आपूर्ति टंकियों की सफाई के बाद ली जाए। पेयजल प्रदाय पाइप लाइन की व्यवस्था की जाए। मंदिर परिसर, की लाइट व्यवस्था की मरम्मत करने के साथ लालघाटी से गुफा मंदिर तक स्ट्रीट लाइट का सुधार कार्य किया जाएं।  हाईमास्क लाइट की मरम्मत की जाएं। साथ ही पार्किग स्थल पर लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए।  गुफा मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था के आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

लालघाटी से गुफा मंदिर तक की सड़क पर पेंच वर्किंग के साथ मंदिर परिसर की सड़क पर डामरीकरण किया जाएं। सुरक्षा के लिए गुफा मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती के साथ सी. सी. टी. व्ही. कैमरा भी लगाए जाएं। बैठक में एडीशनल कमिश्नर नगर निगम  रणबीर  सिंह, तहसीलदार, लोक निर्माण, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!