Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

स्कूल संचालक को अज्ञात युवकों ने मारी गोली

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बनखेड़ी। समीपस्थ ग्राम चांदौन स्थित ज्ञानदीप विद्यालय के संचालक चंदन पटवा को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना मंगलवार शाम लगभग 6.30 से 7 बजे के बीच की है। जब चंदन पटवा अपने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर इंजीनियर के साथ खड़े थे। इतने में चांदौन तरफ से बलेनो गाड़ी आई जिसमें से उतरकर युवक ने चंदन पटवा पर तीन फायर किए, जिसमें से एक गोली दांई ओर पेट में लगी। पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे युवकों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की और गाड़ी पर पत्थर भी चलाए। जिससे उसके कांच फूट गए लेकिन हमलावर बनखेड़ी की ओर भाग गए। गोली लगते ही पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे लोगों ने तत्काल चंदन पटवा को बनखेड़ी अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया। जहां नर्मदापुरम पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने नरसिंहपुर रायसेन एवं होशंगाबाद की पुलिस को अलर्ट कर दिया है और गाड़ी एवं हमलावरों की तलाश की जा रही है। ज्ञात हो की चंदन पटवा बहुत ही सहज और सरल व्यक्ति हैं और उनकी किसी से इस प्रकार की दुश्मनी भी नहीं है। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में उनके शुभचिंतकों भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को चंदन पटवा की अंतेष्टि अपने ग्रह ग्राम चांदौन में की गई। अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में श्री पटवा के चाहने वाले पहुंचे और श्री पटवा को श्रद्धांजलि अर्पित की। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

क्षेत्र के सभी प्राईवेट स्कूल बंद रहेंगे आज

ज्ञानदीप हायर सेकंडरी स्कूल संचालक चंदन पटवा पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने के कारण श्री पटवा की दु:खद मृत्यु हो गई। जिसके परिप्रेक्ष में बनखेड़ी विकास खंड समस्त निजी स्कूल 22 फरवरी दिन गुरूवार को बंद रहेंगे। प्राईवेट स्कूल संगठन ने शासन-प्रशासन से मांग कि है घटना को अंजाम देने वाले पर कठोर कार्रवाई हो। तथा श्रद्धांजलि स्वरुप सभी प्राईवेट स्कूलों ने आज गुरुवार को बनखेड़ी विकासखंड निजी विद्यालय में अवकाश घोषित किया है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply