मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 20 फरवरी को बाजार से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर यह कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा।

पहला कर्ज 1,500 करोड़ रुपये 16 वर्ष और इतनी ही राशि का दूसरा कर्ज 20 वर्ष के लिए लिया जाएगा। तीसरा कर्ज दो हजार करोड़ रुपये का होगा, जो 21 वर्ष में चुकाया जाएगा। तीनों ही कर्ज़ पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में सरकार अब तक कुल 27 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। पांच हजार करोड़ रुपये के इस कर्ज को मिला लिया जाए तो यह राशि 32 हजार 500 करोड़ रुपये हो जाएगी।

31 मार्च 2023 की स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार पर तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है। बता दें कि इसी माह छह फरवरी को सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!