अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में पद्मश्री से सम्मानित दिव्यांग स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्येंद्र सिंह को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए चयनित होने के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां अर्जित कर चुके हैं। इन्होंने इंग्लिश चैनल सहित अनेक बड़े महासागर साहसपूर्वक और सफलतापूर्वक तैरकर पार कर चुके हैं। इनकी उपलब्धियां के लिए अनेक सम्मानों और पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
106 Views

