धार, मांडू। वर्ष के अंतिम ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में हजारों की संख्या में सैलानी भ्रमण करने पहुंचे। खुशनुमा मौसम के बीच ऐतिहासिक इमारतों का दीदार कर सैलानियों ने 2023 को विदाई देकर 2024 नववर्ष का स्वागत किया।
चला नए वर्ष का जश्न
करीब 15 हजार सैलानियों की रेलमपेल मांडू में लगी रही। दिन में भ्रमण के आनंद के बाद शाम को नए वर्ष का जश्न शुरू हुआ, जो चलता रहा।
एक सप्ताह से जारी है सिलसिला
पिछले एक सप्ताह से मांडू में सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है। करीब 80 हजार से ज्यादा सैलानियों ने पिछले सप्ताह से अब तक मांडू भ्रमण किया है। यहां जनवरी पूरा माह पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा।
यहां रही सैलानियों की भीड़
मांडू के ऐतिहासिक रानी रूपमती महल, जहाज महल, हिंडोला महल, चंपा बावड़ी, अशरफी महल, जामा मस्जिद, ईको पाइंट काकड़ा खो, नीलकंठ महादेव मंदिर पर दिनभर सैलानियों की भीड़ रही। वहीं विद्यार्थियों के दल के साथ परिवार के साथ और मित्रों के साथ सैलानियों ने मांडू घूम कर नववर्ष को यादगार बनाया। मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब एवं देश के कोने-कोने से सैलानी मांडू पहुंचे।
Views Today: 2
Total Views: 98

