दहेज प्रताड़ना के मामले में राजस्थान पुलिस हरदा आई

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की बड़ी सिंधी कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार पर उनकी बहू ने राजस्थान के उदयपुर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और 420 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में आज राजस्थान पुलिस आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए हरदा पहुंची। लेकिन आरोपी नहीं मिलने से पुलिस को बेरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार राजस्थान उदयपुर के प्रतान नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर हरदा निवासी उसके पति हिमांशु पेशवानी, अन्नपूर्णा भोजनालय के मालिक व ससुर गुरुमुख दास पेशवानी सहित अन्य लोगो के खिलाफ भादवि की धारा 354, 420, 498 ए, 406, 323 और 341 में केस दर्ज किया था। उदयपुर महिला थाना प्रभारी रमेश कव्या के निर्देश में आज एक टीम हरदा पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जहां हरदा सिटी कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपियों के घर एवं भोजनालय पर सर्चिंग की गई, पर कोई नहीं मिला, जिससे राजस्थान पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

204 Views

Leave a Reply