ठेकेदार के घर से 40 लाख का सोना चोरी, डीवीआर भी निकाल कर ले गये चोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की चोरी की वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने ठेकेदार के घर में सेंध लगाई है। बताया जाता है कि ठेकेदार के घर से करीब चालीस लाख रुपये कीमत का सोना चोरी हुआ है।

खजराना थाना क्षेत्र के शराफत नगर की घटना

पुलिस के अनुसार यह घटना खजराना थाना क्षेत्र के शराफत नगर में मोहसिन हुसैन के घर में हुई है। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में ही मौजूद था।

चोरों ने तिजोरी तोड़कर जेवर चुराए

बताया जाता है कि जब घर के सभी सदस्‍य अपनेअपने कमरों में सो रहे थे। इस दौरान चोर अंदर घुसे और मां अल्लारक्खी के रूम में रखी तिजोरी तोड़कर सारे जेवर चुरा कर ले गये। बताया जाता है कि सुबह बच्चे उठे और सीसीटीवी कैमरे बंद देखे तो घर में चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि चोर घर से डीवीआर भी निकाल कर ले गये।

126 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!