आपसी रंजिश में हमला, पिता की गोद में बैठी तीन माह की बेटी की लाठी लगने से मौत

मुरैना। सुमावली थाना क्षेत्र के दुल्हेनी गांव में आधा दर्जन से अधिक आरोपितों ने एक युवक के घर आकर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले के समय युवक अपनी तीन माह की बेटी को खिला रहा था। इसी बीच एक लाठी बच्ची को लगी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दुल्हेनी निवासी कौशल यादव सुमावली बाजार सामान लेने गया था। लौटते समय उसकी बाइक दुल्हेनी के ही बलवीर यादव से टकरा गई, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

समय कौशल अपने घर मे तीन माह की बच्ची अंजली को खिला रहा था। पत्नी मवेशियों को चारा डाल रही थी। इसी बीच बलवीर यादव अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कौशल के घर आ गया ,जहां उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। कौशल बच्ची को खिला रहा था, इसी बीच एक लाठी बच्ची अंजली को लगी। जिससे वह घायल हो गई।

अंजली को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा, लेकिन सिर में लाठी की चोट गंभीर होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम हाउस में रखवाया है। पुलिस अभी मामले की जांच रही है। पीएम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

102 Views

Leave a Reply