अहमदाबाद पुलिस का दरोगा ग्वालियर में बना सब्जीवाला और सिपाही ने बेचे गुब्बारे, पकड़ा चोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 ग्वालियर। गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस का दरोगा ग्वालियर में सब्जीवाला और सिपाही गुब्बारे बेचने वाला बना। यह सब कवायद ग्वालियर में फरारी काट रहे एक सिपाही को पकड़ने के लिए की गई थी। जैसे ही चोर का पता लगा तो दबिश दी और उसे पकड़ ले गए। अहमदाबाद पुलिस की टीम चोर को पकड़कर अपने साथ ले गई है।

अहमदाबाद में सोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाणक्यपुरी डिवाइन-3 टाउनशिप में रहने वाले एडवोकेट गुलाब सिंह के घर चोरी हुई थी। 20 दिसंबर को चोरी हुई थी। उनके घर से करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी हुआ था। इसमें सोना-चांदी के गहने भी थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सुराग मिला। चोर एक्टिवा से आया था।

तफ्तीश में सामने आया कि ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाला अशोक शर्मा है। वह अपने दोस्त के घर रुका हुआ था। उसका दोस्त अहमदाबाद में गोल गप्पे बेचता है। वह दोस्त के घर रुककर अहमदाबाद में चोरियां कर रहा थाा। पुलिस उसके दोस्त तक पहुंची तो पता लगा वह ग्वालियर जा चुका है।

इसके बाद गुजरात पुलिस उसका पीछा कर ग्वालियर आ गई। ग्वालियर के हजीरा इलाके में उसकी घेराबंदी के लिए पुलिस टीम में शामिल दरोगा अजय कुमार ने सब्जी का ठेला लगाया। उसके घर के आसपास सिपाही राहुल व जिगनेश गुब्बारे बेचकर उस पर निगाह रखा हुआ था।
अशोक कुछ देर के लिए घर से बाहर निकला। वीडियो काल कर अशोक के दोस्त को चेहरा दिखाया। पहचान होते ही उसे पकड़ लिया। हजीरा पुलिस को सूचना दी और इसके बाद आरोपित को पकड़कर टीम अहमदाबाद ले गई। उससे करीब 1.55 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!