घूरने की बात पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक गंभीर घायल को इंदौर रिफर किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उज्जैन। कोतवाली थाना क्षेत्र के निकास चौराहे पर यादव व लश्करी परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने घूरने की बात पर हुए विवाद को लेकर एक-दूसरे को पीट दिया। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है।

मारपीट में घायल एक युवक को इंदौर रिफर किया गया है। वहीं दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि निकास चौराहा स्थित धोबी गली में रहने वाले यादव व लश्करी परिवारों में कई सालों से रंजिश चली आ रही है। उज्जैन में घूरने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया।

काजल पत्नी सन्नी गौड़ उम्र 23 वर्ष निवासी धोबी गली निकास चौराहा की शिकायत पर अप्पू उर्फ हरिश यादव, अज्जू उर्फ अजय, धर्मेंद्र उर्फ गोलू, भंडारी यादव, भरत यादव के खिलाफ धरा 452, 427, 294, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है। काजल का आरोप है मेरा भाई नीतेश मंदिर से घर आया था।

उसी दौरान घर के सामने रहने वाले भंडारी यादव और भरत यादव लाठी, हाकी लेकर घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे तथा घूरने की बात को लेकर नीतेश को बाहर ले जाकर जमकर लाठी व डंडे से पीट दिया। बीच-बचाव करने के लिए आए दूसरे भाई सागर यादव को भी घेर लिया और उसे भंडारी, भरत सहित अन्य ने जमकर पीट दिया। सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट लगने पर उसे इंदौर रिफर किया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

error: Content is protected !!