सतना की प्रिया पाठक ने किया राज्यसेवा परीक्षा 2019 में टाप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर। चार साल से अधर में लटकी राज्यसेवा परीक्षा-2019 का अंतिम परिणाम और चयन सूची जारी कर दी गई। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) द्वारा रातोंरात जारी किए गए इन परिणामों से अभ्यर्थी भी हैरान रह गए। शीर्ष तीन स्थानों पर महिला प्रतियोगी हैं। सतना की प्रिया पाठक ने पीएससी परीक्षा में शीर्ष पर रही। वहीं शिवांगी बघेल दूसरे और पूजा सोनी तीसरे स्थान पर रही।

टापर में 10 में सात लड़किया
87 प्रतिशत के आधार पर जारी ताजा परिणाम के अनुसार प्रिया पाठक राज्यसेवा-2019 की टापर बनी है। इनके बाद सूची में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम है। इस तरह टाप टेन में सात लड़कियां हैं।

घोषित नतीजों में 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 डीएसपी, 17 कोषालय अधिकारी समेत वाणिज्यिककर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक जैसे पदों के लिए चयन सूची घोषित की है। इन पदों के लिए 87 प्रतिशत के अनुपात में ही चयन सूची जारी की गई है। शेष 13 प्रश अभ्यर्थियों के नाम होल्ड पर रख दिए गए हैं। 27 प्रश ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही शेष 13 प्रश पदों के लिए परिणाम आएंगे। सिर्फ अधूरा परिणाम ही नहीं बल्कि राज्यसेवा-2019 के साथ एक अनोखा संयोग और विवाद भी जुड़ गया है। यह अकेली चयन प्रक्रिया है, जिसमें दो अलग-अलग मुख्य परीक्षाएं ली गईं और उस आधार पर एक परिणाम जारी किया गया।

टापर में 10 में सात लड़कियां

87 प्रतिशत के आधार पर जारी ताजा परिणाम के अनुसार प्रिया पाठक राज्यसेवा-2019 की टापर बनी है। इनके बाद सूची में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम है।इस तरह टाप टेन में सात लड़कियां हैं।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

error: Content is protected !!