DJ पार्टी बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला, आरक्षक का सिर फोड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 ग्वालियर। जन्मदिन पार्टी में आधी डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। लोगों ने एक आरक्षक के सिर पर सरिये से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बड़ी मुश्किल से आरक्षक काे हमले से बचाकर पुलिस बल ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार किया गया।। पुलिस बल पर हमला करने वाले बदमाश भाग निकले जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

बहोड़ापुर थाना अंतर्गत सरकारी मल्टी में रहने वाले कल्लू सिकरवार के बेटे का बीते दिन जन्म दिन था। इसलिए घर पर शराब पार्टी रखी गई थी और नाच गाने के लिए डीजे लगवाया गया था।

करीब साढ़े बारह बजे स्थानीय लोगों ने डीजे की आवाज से परेशान होकर डायल 100 पर शिकायत की। जिसको लेकर एफआरवी 24 डीजे बंद कराने के लिए पहुंची थी। लेकिन कल्लू और उसके साथी धर्मेन्द्र डीजे बंद करने के लिए तैयार नहीं थे। तभी वहां पर एक इवेंट से वापस लौट रही एफआरवी-2 वहां पर पहुंची,जिसमें सवार आरक्षक साेनू त्योगी और हवलदार मानपाल ने पुलिस जवानों विवाद होता देख रुक गए।

हवलदार मानपाल ने बताया कि सोनू एफआरवी से उतरकर विवाद को निपटाने के लिए पहुंचा ही था कि कल्लू सिकरवार ने सरिया उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिससे उसका सिर फट गया और लहू लुहान हो गया। इसके बाद कल्लू के अन्य 8 से 10 साथियों ने हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से घायल सोनू को उठाकर हम सभी वहां से निकले। सोनू को अस्पताल में जाकर भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चला।

कल्लू आदतन अपराधी

मानपाल का कहना है कि कल्लू आदतन अपराधी है। इसलिए कल्लू और धर्मेन्द्र राठौर जिन्होंने पहले हमला किया उन्हें पहचानते हैं। इसलिए दो नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की गई है। अब आरोपितों की तलाश चल रही है, जिसमें दो सह आरोपित तो पकड़े गए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

पुरानी छावनी पुलिस पर हुआ था हमला

एक दिन पहले पुरानी छावनी पुलिस पर हमला हुआ था। पुरानी छावनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाना में शिकायत करते हुए बताया कि उसके बेटे उसे अच्छे से नहीं रखते हैं। जिसको लेकर एएसआई बयान दर्ज करने के लिए उसके घर पहुंचा। इस पर महिला के बेटे विक्रम तोमर और उसके छोटे भाई ने हमला कर दिया और मारपीट कर दी। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा,सरकारी कर्मचारी पर हमला के तहत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!