इस्कान मंदिर और गायत्री शक्तिपीठ में मनेगा गीता जयंती महोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 उज्जैन। भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर तथा मंगलनाथ मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 23 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शक्तिपीठ द्वारा दो दिवसीय आयोजन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन

पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया इस्कान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा पर प्रवचन होंगे। गीता श्लोक पाठ तथा गीता दान महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसे कृष्ण किशोर प्रभु संपन्न करेंगे। इसमें उन सब को यजमान होने की पात्रता मिलेगी जिन्होंने 51 गीताएं स्कूल और कॉलेज के छात्रों को वितरण करने के लिए प्रायोजित की हैं तथा जिन्होंने 101 से ज्यादा गीताएं वितरित की है। उसके पश्चात भजन कीर्तन एवं प्रसाद होगा।

गायत्री परिवार द्वारा गीता जयंती के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार की संचालिका शैलबाला पंड्या का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सामूहिक गीता पाठ, गीता चिंतनिका, जीवंत चित्रकला प्रदर्शन तथा बाल वर्ग के लिए श्रीमद् भगवद् गीता के पात्रों पर आधारित चित्रकला ,गीता के 12 अध्याय के श्लोक का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम अयोजित किए जाएंगे।

प्रचारक देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया 23 दिसंबर को शाम चार बजे नानाखेड़ा स्थित फाल्गुनी स्कूल आफ आर्ट पर 8 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए श्रीमद् भागवत गीता के पात्रों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे गायत्री शक्तिपीठ पर चित्रकला तथा श्रीमद् भगवद् गीता 12वां अध्याय सस्वर पाठ प्रतियोगिता होगी।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!