पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नर्मदा मंदिर में जाकर दर्शन करेंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनूपपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से नर्मदा उद्गम पवित्र नगरी अमरकंटक सपत्नी पहुंचे। अमरकंटक दीनदयाल चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। मुख्यमंत्री नर्मदा मंदिर जाकर दर्शन करेंगे साथ ही यहां के विभिन्न आश्रम तथा पर्यटन स्थल भी जा सकते हैं हालांकि इनका यह निजी द्वारा कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री पद से अलग होने के बाद चौहान पहली बार सड़क मार्ग से अमरकंटक पहुंचे हैं। चौहान के साथ पत्नी साधना सिंह भी हैं।

मुख्यमंत्री भावुक नजर आए

कार से नीचे उतरने के बाद चौहान कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर स्थानीय महिलाएं मुख्यमंत्री से लिपटकर रोईं भी, मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरकंटक के हॉलीडे विश्रामगृह चले गए। अमरकंटक आगमन की सूचना मिलने पर नगर व आसपास क्षेत्र के ग्रामीण तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भारी ठंड के बावजूद अमरकंटक पहुंच गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार करते रहे। रात करीब आठ बजे डिंडोरी मार्ग से चौहान अमरकंटक पहुंचे थे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!