पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, इटारसी। बीती रात चिश्तिया चक्की, नाला मोहल्ला में चार आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक योगेश मेहरा की चार आरोपियों ने पुराने विवाद पर हत्या कर दी। मृतक रेलवे स्टेशन पर वेंडर का कार्य करता है। पूर्व में व्यापार पर से ही मृतक एवं आरोपी शुभम उर्फ शिब्बू के बीच विवाद हो चुका है। घटना के तीन दिन पूर्व भी इन दोनों का विवाद हुआ था। बीती रात आरोपियों ने मौका पाकर मृतक योगेश मेहरा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने मृतक की जांघ पर पांच चाकू मारे। आरोपियों ने योगेश को घायल कर उसे कुछ दूर घसीटकर नाली में फेंक दिया और मोके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आरोपियो के प्रति लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि आरोपियों के मकानों को तोड़ा जाए। घटना की जानकारी मिलते ही इटारसी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। जिसमें टीपू सुल्तान वेंडर, शेख रहीम पोटा हिम्मल, नईम ड्राइवर एवं शुभम उर्फ शिब्बू वेंडर है। पुलिस जल्द इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!