Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश

रबी फसलों हेतु किसान उर्वरकों का उठाव करें

2 min read
Text Size:

बड़वानी जिले में रबी फसलों की बोनी हेतु खेत तैयार किये जा रहे हैं । रबी फसलों से अच्छा उत्पाादन लेने के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सिफारिश की गई मात्रा अनुसार एवं सभी प्रकार के उर्वरकों यथा नाइट्रोजन, डीएपी, पोटाश, एनपीके- 12:32:16, 20:20:0:13, 10:26:26, 16:16:16, 15:15:15 तथा एसएसपी आदि का संतुलित में मात्रा उपयोग करने की सलाह दी गई है । इसके अलावा किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर स्वाइल हेल्थ कार्ड भी जारी किये गये हैं तथा उसमें दी गई सिफारिश अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने को कहा गया है।

आरएल जामरे, उप संचालक कृषि , बड़वानी से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले की सहकारी क्षेत्र में यूरिया 2974 मे. टन, डीएपी 2108 मे. टन, पोटाश 853 मे. टन, एनपीके काम्प्लेक्स 1065 मे. टन, सुपर फॉस्फेट 2069 मे.टन, अमोनियम सल्फेट 47 मे. टन, संस्थागत कुल 9116 मे. टन व निजी डीलरों की दुकानों पर यूरिया 1380 मे. टन, डीएपी 353 मे. टन, पोटाश 166 मे. टन, एनपीके काम्प्लेक्स 844 मे. टन, सुपर फॉस्फेट 2878 मे.टन, अमोनियम सल्फेट 197 मे. टन निजी विक्रेताओं के यहा कुल 5818 मे. टन, इस प्रकार संस्थागत एवं निजी विक्रेताओं के यहा कुल 14936 मे. टन उपलब्ध है। जिले को उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति जारी है।

किसानों से अपील है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का उठाव कर लेवें। जो किसान समितियों में ओवरड्यू या खाताधारक नहीं है वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर फिलहाल संबंधित सहकारी संस्था के सदस्य बनें व डबल लॉक केन्द्र एवं प्राइवेट डीलर्स से उर्वरक का उठाव करें, ताकि नियमित आपूर्ति बनी रहे ।

245 Views
What do you think?

Leave a Reply