मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण आज से  

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिये मतदान दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एलएन. प्रजापति ने बताया कि मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण 7 से 9 नवम्बर तक आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण हरदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज व टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय में 2 शिफ्टों में आयोजित होगा। प्रथम शिफ्ट में प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

147 Views

Leave a Reply