Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

पंडालों में विराजी मां दुर्गा, दर्शन को उमड़े भक्त

2 min read
Text Size:

देश भर में दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। और हर जगह मां की प्रतिमा विराजमान होती है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि आने पर डबरा में जगह-जगह मां दुर्गा की अद्भुत झांकियों का आयोजन किया गया है जिसमें महाकाल ग्रुप के द्वारा मां दुर्गा की झांकी लगाई गई। शाम पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें मां दुर्गा को छप्पन भोग लगाकर उनकी आरती की गई।

श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर में शहर के बाजार भी बहुत अच्छे से सजे है। खासकर वहां के बाजार ज्यादा गुलजार हो उठे हैं, जहां माता जी का दरबार एवं झांकी लगाई जा रहीं हैं। वहीं नौ दिनों तक शहर में उत्सवी माहौल है और श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन है।

दर्शन को उमड़े भक्त

वार्ड नंबर 19 में मुरली नाथ उत्सव समिति के द्वारा अद्भुत लाइट डेकोरेशन के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं समिति द्वारा की गई मां दुर्गा की भव्य झांकी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली जहां छप्पन भोग प्रसादी का भी वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने झांकी में आकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply