मंगलमूर्ति को दी विदाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। दस दिवसीय गणेश उत्सव का गुरुवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हुआ। गणेश चतुर्थी पर घरोंघर गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। वहीं दस दिनों तक विधि विधान से पूजा आरती करके आज ढोल-नगाड़ों, बैंड बाजा के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। अजनाल नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर बाद से अजनाल नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड के पास प्रतिमा विसर्जन करने वालों का तांता लगा रहा है।

अगले बरस तू जल्दी आ…

ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह से प्रतिमा को जलधारा में प्रवाहित किया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर डांस किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ… के जयकारे लगते रहे। शहर में पूरे दिन गणेश महोत्सव की धूम मची रही। घर-घर में पधारे गए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकालकर विसर्जन कुंड में भरे गए नर्मदा के पवित्र जल में विसर्जित किया।

कुंड में किया विसर्जन

न्यायालय परिसर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को विसर्जन के पहले भंडारे का आयोजन किया गया। संघ सचिव सुदीप मिश्रा ने बताया कि इन 10 दिनों में अधिवक्ताओं के द्वारा सुबह-शाम आरती का आयोजन किया गया। वहीं न्यायमूर्ति श्री गणेश मंदिर परिसर में अधिवक्ताओं ने 56 भोग का आयोजन भी किया गया। अंतिम दिन समस्त न्यायाधीशगण समस्त न्यायालयलीन कर्मचारी और अधिवक्ताओं के भंडारे का आयोजन भी किया गया और भगवान गणेश का विसर्जन न्यायालय परिसर में स्थित एक कुंड में किया गया। जिससे समाज में नदियों के पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!