Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

एमसीयू के रीवा परिसर के नवीन भवन का 20 सितंबर को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

1 min read
Text Size:

भोपाल- माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितम्बर को सुबह 10 बजे वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्र उपस्थिति रहेंगे। जनसंपर्क मंत्री शुक्ल ने इसे विश्वविद्यालय की सतत प्रगति का एक और स्वर्णिम सोपान बताते हुए आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के साथ विंध्य क्षेत्र के युवा छात्रों के लिए पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में रीवा परिसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कुलपति प्रो. (डॉ.) के.जी.सुरेश ने बताया कि एमसीयू रीवा परिसर में 2016 मीडिया व कम्प्यूटर के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के अनेक डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जिनमें देशभर के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्तमान में इस परिसर से शिक्षा प्राप्त करके अनेक विद्यार्थी देश के नामी मीडिया संस्थानों व कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में यह परिसर रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा में संचालित हो रहा था, लेकिन अब विश्वविद्यालय का स्वयं का भवन बनकर तैयार हो चुका है, जिसमें क्लासरूम, ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, अतिथि गृह, पुस्तकालय, कम्यूनिटी रेडियो, टीवी स्टूडियो और स्टुडेंट सेंटर बनकर तैयार है।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply