Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास हरदा

बाढ़ से लोगों को मिली राहत, लगभग 10 फीट उतरा नर्मदा का पानी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, नेमावर। शनिवार सुबह से देर रात 11 बजे तक नर्मदा के केचमेंट क्षेत्र एवं तवा डेम तथा बरगी डेम के गेट खुल जाने से नेमावर व लगे किनारे के ग्रामों में बाढ़ के हालात बन गए थे। परंतु ओंकारेश्वर तथा इंदिरा सागर डेम के गेट खुल जाने नेमावर सहित लगे ग्रामों को बाढ़ से राहत मिली है। रात 9 बजे तक नगर में निचली बस्तियों में पानी भरने लगा था, वहां के लोगों को प्रशासन ने धर्मशालाओं व स्कूलों में ठहरने की व्यवस्थाएं की थी। परंतु नर्मदा के वाटर लेवल स्थिर हो जाने से राहत मिली है। फिर धीरे धीरे बाढ़ के पानी का लेवल 1 इंच तो आधा इंच कम होना आरम्भ हो गया, जो रविवार सुबह 6 बजे तक करीब 3 फिट हो गया। वही रविवार शाम 6 बजे तक लेवल गिरकर 890 से 879 पर पहुंच गया। आम जन के साथ प्रशासन ने राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि सन 2020 में ऐसे ही देखते-देखते नगर जलमग्न हो गया था। उस समय डेमो से पानी दिन के समय छोड़ा गया था, जो देर रात तक नेमावर घाटों पर पहुंचा था।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply