Skip to content
Sunday, 1 November 2026
सीहोर

गर्मी में आषाढ़ जैसे हालात, तीन दिन में 3 इंच बारिश दर्ज

4 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, नसरुल्लागंज। रविवार को दोपहर तीन बजे के लगभग तेज हवा आंधी के साथ शुरु हुई ओले की बरसात से क्षेत्र के गांव छापरी व पलासी में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। नगर में भी कुछ सेकेण्ड के लिए ओले गिरे। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण मूंग व सब्जी की फसल में नुकसान की प्रबल संभावना बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक ऐसे ही हालत बने रहेंगे, जिसमें ओले गिरने की बात कहीं जा रही है। यदि ऐसी स्थिति लगातार बनी रहती हैं तो निश्चित ही किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते तीन दिनों में तीन इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। संभवत: ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब वैशाख माह में आषाढ़ जैसे हालात बने हुए है। लगातार बरसात के कारण वैवाहिक आयोजनों सहित सरकारी गेहूं खरीदी भी प्रभावित हो रही है। तेज हवा आंधी के चलतें विद्युत विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। विभाग की मानें तो बीते तीन दिनों में विभाग के 25 से अधिक ट्रांसफार्मर व 35 से अधिक पोल धराशाही हो चुके है। वहीं कई किसानों के खलिहानों में खुले में पड़ी फसल व पशुओं का भूसा भी बरसात की भेंट चढ़ चुका है।

10 मिनट तक हुई ओलो की बरसात

छापरी सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास पटेल व बलराम जाट ने बताया कि छापरी व पलासी सहित आसपास के गांवो में दोपहर 2 बजे के लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक बरसात का दौर जारी रहा। हवा आंधी के साथ शुरु हुई तेज बरसात के साथ लगभग 10 मिनट तक ओले की बरसात भी हुई, जिसने मूंग की फसल चौपट कर दी है। मूंग की फसल में आए फूल ओलो की भेंट चढ़ गए वहीं मूंग की फसल जमीन पर लेट गई। उन्होंने बताया कि खेत पानी से डबरा चुके है और अब मूंग से उम्मीद लगाना छोड़ दिया है। वहीं जोगला निवासी जगदीश केवट ने बताया कि खलिहान में पड़े गेहूं पानी से भीग चुके है। कुछ गेहूं तो पूर्व में ही भिगने से अंकुरित हो चुके है। पशुओं के लिए बनवाया गया भूसा भी बरसात की भेंट चढ़ गया है।

प्याज की फसल चौपट

चांदाग्रहण के कृषक गोपाल शर्मा ने बताया कि तीन एकड़ में लगाई गई प्याज की फसल लगातार बरसात होने के कारण चौपट हो गई है। दोपहर में तेज धूप से अनुमान लगाया जा रहा था कि प्याज सुरक्षित बच जाएंगे, लेकिन रविवार को हुई तेज बरसात के बाद प्याज मिट्टी में मिल गए। अब प्याज से दुर्गंध आना शुरु हो गई है। गोपाल ने बताया कि 70 हजार रुपए की लागत लगाने के बाद लगभग 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान प्याज में उठाना पड़ा है। वहीं विक्रम बारेला ने बताया कि मूंग की फसल में फूल आ चुके है, लेकिन बरसात ने सभी फूल गिर गए, जिससे मूंग से उत्पादन होना अब संभव नहीं है। उन्होंने मांग की हैं कि प्रशासन को सर्वे कराकर किसानों की भरपाई करना चाहिए।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 1 से 4 मई तक बारिश व आंधी का दौर लगातार जारी रहेगा। 1 मई को बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान महज 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 2 और 3 मई को भी मौसम इसी तरह बना बना रहेगा। 4 मई को बारिश व आंधी की गतिविधियां कम हो जाएंगी। तापमान में इजाफा शुरू हो जाएगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 5 मई को मौसम शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तामपान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। मौसम में बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होना बताया जा रहा है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply