Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में सावित्रीबाई को मिला घरेलू कामकाजी महिला कार्ड

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गत मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। इसी दौरान हरदा शहर के खेड़ी मेहमूदाबाद निवासी सावित्रीबाई ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि वह घरेलू कामकाजी महिला है, किन्तु उसका कामकाजी महिला कार्ड न बन पाने के कारण उसे नि:शुल्क खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर श्री गर्ग ने आवेदक सावित्रीबाई की पात्रता को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानेन्द्र यादव को सावित्रीबाई का घरेलू कामकाजी महिला कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यादव ने सावित्रीबाई का घरेलू कामकाजी महिला कार्ड बनवा दिया। सावित्रीबाई को घरेलू कामकाजी महिला कार्ड पाकर अब बहुत खुश हैं।

335 Views

Leave a Reply