Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज  

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि 30 मार्च को विधानसभा क्षेत्र हरदा अंतर्गत हरदा शहर के जनपद पंचायत कार्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा के ग्राम छिदगांवमेल के हाई स्कूल भवन में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर में स्थानीय निकायों की मतदाता सूची को भी सशक्त बनाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान आधार नम्बर कलेक्शन से शेष रहे मतदाताओं का आधार नम्बर ईपिक नम्बर के साथ लिंक कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

————————-

152 Views

Leave a Reply