Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

गंदगी से सराबोर वार्ड क्रमांक 4 वार्ड वासियों ने पार्षद से की शिकायत मौके पर पहुंचे पार्षद

2 min read
Text Size:

**आठनेर मुकेश सोनी*

 

नगर परिषद आठनेर द्वारा नगर की साफ सफाई में जहां कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है वही नगर के वार्ड क्रमांक 4 जंगीपुरा में लगातार गंदगी का अंबार लगा हुआ है इस संबंध में मई 2022 में भी ऐसी गंदगी का अंबार लगा हुआ था जब तत्कालीन नगर परिषद द्वारा जेसीबी लगाकर गंदगी को हटाया गया था एवं पूरी सफाई की गई थी परंतु नाली निकासी के लिए कोई भी मजबूत कार्य परिषद द्वारा नहीं किया गया था जिसके चलते यह वार्ड वासी इस परेशानी से आज भी दो-चार हो रहे हैं जिसको लेकर आज नगर के वार्ड क्रमांक 4 के रहवासी गण वार्ड पार्षद श्रीमती विभा योगेश जगताप के निवास पहुंचे एवं पार्षद महोदय एवं पार्षद पति दोनों मौके पर पहुंचे एवं मौका मुआयना कर उन्होंने माना कि यह गंदगी बहुत ज्यादा है एवं यह पानी गंदगी के कारण जो आ रहा है उसके निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण बहुत जरूरी हो गया है वार्ड वासियों ने पार्षद को अपनी पूरी व्यथा बताई इस गंदगी के कारण मच्छर एवं दुर्गंध इस वार्ड में के इस मोहल्ले में बनी रहती है यह पानी यहां जमा रहता है जिसे पूर्ण रूप से या पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदगी से यह बच बचा रहा है पार्षद महोदय ने तुरंत सभी को आश्वासन दिया कि यह समस्या जल्दी ही निराकृत कर दी जाएगी उन्होंने इस समस्या का वार्ड के अभयजगताप नदीम शेख निसार भाई शादी खान नियाज मोहम्मद कुरेशी भाजपा नेता योगेश जगताप सहित वार्ड वासी गण उपस्थित थे उक्त जानकारी देते हुए नदीम शेख ने बताया कि इसके पहले भी यह समस्या थी जिसे तुरंत हल कर पूर्ण रूप से ठीक नहीं की जा रही है हम चाहते हैं कि यह समस्या का हमेशा के लिए हमें इस समस्या से मुक्त कराया जाए

91 Views
What do you think?

Leave a Reply