Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
सभी

निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा।
लेपर्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा टिमरनी में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जांच शिविर 9 फरवरी गुरूवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टिमरनी के वार्ड क्र. 13 स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम के समीप लगाया जाएगा। इसमें जिले के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डाॅक्टर प्रमोद भूमरकर द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। शिविर में आपरेशन योग्य रोगियों को चिन्हित कर उनके आपरेशन हेतु तिथि दी जाएगी। मरीजों का आपरेशन कर तय तिथि पर करके उसी दिवस अस्पताल से रिलीव कर दिया जाएगा। यहां जिला अंधत्व निवारण समिति से नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन होंगे और मरीजों को दवा तथा काला चश्मा निःशुल्क दिया जाएगा। शिविर की आयोजक सोसाइटी ने बताया कि यहां जांच कराने आने वाले मरीजों को अपने साथ बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर आना होगा।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply