Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

आठवीं के छात्र को अंबेडकर पढ़ते नहीं आ रहा है

2 min read
Text Size:

 *12:00 बजे स्कूल आती है 3:00 बजे वापस होती है अतिथि शिक्षिका*

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

आठनेर विकासखंड के जिला पंचायत क्रमांक 19 के सदस्य रामचरण इरपाचे ने आज अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाया कि माध्यमिक शाला हीरा देहीअतिथि शिक्षका का रोज 12:00 बजे स्कूल आती है एवं 3:00 बजे उसी बस से वापस हो जाती है छात्र छात्राओं के संबंध में उन्होंने बताया कि आज मैं जब स्कूल में पहुंचातो आठवीं क्लास के एक छात्र से मैंने एक पुस्तक देकर पाठ पढ़ने को कहा जिसमें वे दो लाइन पढ़कर अंबेडकर नहीं पढ़ पाया जिस पर जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे जी ने बताया कि शिक्षा का यह हाल है कि आठवीं क्लास का छात्र अंबेडकर नहीं पढ़ पा रहा है वह कैसे आठवीं तक अध्ययन कर पहुंच गया यह बहुत समझ से परे है श्री ईरपाचे ने बताया कि शिक्षा का स्तर आदिवासी अंचलों में बहुत ही खराब है शिक्षक शिक्षिकाएं प्रति दिवस आठनेर बैतूल एवं अन्य स्थानों से अपने-अपने स्कूलों में आते हैं जबकि सरकार के सख्त नियम है कि हर शासकीय कर्मचारी अपने मुख्यालय पर रहे परंतु यहां की शिक्षिका 12:00 बजे स्कूल आती है और उसी बस से 3:00 बजे वापस हो जाती है 3 घंटे का समय इन छात्र-छात्राओं को भी देती है 3 घंटे में स्कूल के शासकीय कार्य निपटाए गी या बच्चों को पढ़ाई की यह भी एक सोचनीय प्रश्न है विकास खंड शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जितने भी जबाबदार पदाधिकारी गण है उन्होंने इस ओर ध्यान देकर हर स्कूल के मुखिया को जहां पोस्टिंग है वहीं पर उन्हें रहने का का कहे एवं शिक्षा के स्तर में सुधार लाए ऐसी व्यवस्था करने की जिला पंचायत सदस्य द्वारा शिक्षा विभाग से मांग की गई है

104 Views
What do you think?

Leave a Reply