Skip to content
Saturday, 17 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

Srilanka Crisis | श्रीलंका संकट के बीच सांसद साजिथ प्रेमदासा ने की भारत की तारीफ, गोटबाया को लेकर दिया ये बड़ा बयान

3 min read
Text Size:

srilanka

Pic: ANI

नई दिल्ली. जहां एक तरफ श्रीलंका (Srilanka) फिलहाल राजनीतिक उठापटक और बढ़ती महंगाई के चलते परेशान है। वहीँ इन सबके बीच श्रीलंकाई सांसद साजिथ प्रेमदासा (Sajith Premadasa)ने आज ने पिछली सरकार की नाकामी पर चर्चा और साथ ही ऐसे कठिन समय में उनके मित्र भारत के क़दमों की सराहना की है। बता दें कि,  श्रीलंकाई सांसद साजिथ प्रेमदासा राष्ट्रपति पद के भी उम्मीदवार हैं।

आज श्रीलंकाई सांसद साजिथ प्रेमदासा ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर कहा कि, “निश्चित रूप से हमारे पास आर्थिक कर्ज से उबरने की योजना है। हम तो बीते 3 साल से सरकार से कह रहे हैं कि, गलत सलाह वाले आर्थिक कदम न उठाएं। लेकिन हमारी कभी नहीं सुनी गयी और हम अभी आज तबाह स्थिति में हैं।”

इसके साथ ही श्रीलंकाई सांसद साजिथ प्रेमदासा ने भारत की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि, “हम अपने लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के मामले में भारत सरकार द्वारा दिए गए जबरदस्त समर्थन के लिए और साथ ही उनके उदार प्रयासों की तहे दिल से प्रशंसा करते हैं। हम इस संबंध में भारत की मदद और समर्थन चाहते हैं।”

बता दें कि, श्रीलंका (Srilanka) में फिलहाल आर्थिक संकट अब नई शिखर पर पहुंच चूका है। वहीं इस बढ़े हुए महंगाई के चलते अब लोगों के खाने पर भी भयंकर आफत आ गई है। दरअसल मामले पर विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने कहा है कि, देश में फिलहाल 60 लाख से अधिक लोगों पर खाने का संकट मंडरा रहा है। वहीं श्रीलंका वर्तमान में गिरते भंडार के साथ एक गंभीर विदेशी मुद्रा संकट से भी जूझ रहा है और सरकार यहां आवश्यक आयात के बिल को वहन करने में असमर्थ है। 

वहीं इन सबके बीच आगामी 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति के चुने जाने की भी संभावना है। पता हो कि श्रीलंका के इतिहास में यह पहली बार है कि, जब राष्ट्रपति की नियुक्ति सांसदों द्वारा होगी, न कि किसी लोकप्रिय जनादेश द्वारा। 

 

113 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply