-डॉ. आरके पाटिल अध्यक्ष, संजय जैन उपाध्यक्ष एवं प्रवीण अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने
अनोखा तीर, हरदा। शिक्षण विकास समिति हरदा की कार्यकारिणी की बैठक 8 अक्टूबर को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. आरके पाटिल को अध्यक्ष, संजय जैन को उपाध्यक्ष, प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुरेशचन्द्र अग्रवाल को सचिव तथा मनदीप सिंह सलूजा को सह-सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर शिक्षक संघ सहित अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करेगी।
शिक्षण विकास समिति हरदा की कार्यकारिणी गठित

0 Views




