Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सरस्वती विद्या मंदिर में ‘नशा मुक्त समाज विषय पर हुई रंगोली प्रतियोगिता

1 min read
11 2 1

-कल निकलेगी जनजागरूकता रैली

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर (सीबीएसई) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक रंगोलियों और संदेशात्मक कलाकृतियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और एक स्वस्थ, स्वच्छ जीवन शैली अपनाने का सशक्त संदेश दिया। इस जागरूकता अभियान की अगली कड़ी में कल 9 अक्टूबर को हरदा नगर में विद्यालय द्वारा भव्य जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

0 Views

Leave a Reply