Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

माया राजेश त्रिवेदी के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति, वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

2 min read
09 2 1

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज हरदा जिला एवं नगर सभा के संयुक्त तत्वावधान में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रीमती त्रिवेदी का 6 अक्टूबर की रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज सुनील तिवारी ने कहा कि माया त्रिवेदी दबंग, कर्मठ और संवेदनशील महिला थीं। उन्होंने सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य किया। प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए तथा कई वर्षों तक पार्षद के रूप में उन्होंने जनसेवा की। उनका अचानक हमारे बीच से चले जाना संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए बड़ी क्षति है। सभा में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रोहित तिवारी ने कहा कि श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी जी ने समाज की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में दो बार सफलतापूर्वक कार्य किया। उनके कार्यकाल में महिलाओं की संगठन में सबसे अधिक भागीदारी और एकजुटता देखने को मिली। उनके निधन से संगठन ने एक सक्रिय, समर्पित और प्रभावशाली महिला नेतृत्व खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस होगी। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष बैकुंठ शर्मा ने कहा कि माया त्रिवेदी जी हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर दीप उपाध्याय ,प्रफुल्ल व्यास, विनय तिवारी, जितेंद्र व्यास, राजेंद्र तिवारी, मुकेश शर्मा, आकाश तिवारी, विष्णु शर्मा, कैलाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा सहित समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने माया राजेश त्रिवेदी को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरुपति परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 Views

Leave a Reply