Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मामूली विवाद में चाकूबाजी, 5 लोगों पर हमला, 2 गंभीर घायल

1 min read
21 5

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मिडिल स्कूल के पास मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। अज्ञात युवकों ने पांच लोगों पर हमला किया, जिसमें दो को चाकू लगा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी के कुछ युवक सिद्धवीर हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में टेंट लगाने वाले से बात कर रहे थे। तभी कार में सवार कुछ युवक वहां से निकले। कार निकालने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो सड़क पर रखे बैरिकेड हटाने को लेकर बढ़ गया। हमलावरों ने कार से उतरकर मारपीट की। इस दौरान पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

0 Views

Leave a Reply