अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 अक्टूबर को हरदा दौरे से पहले सहायक कृषि यंत्री प्रीति चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निराकरण में लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है। कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय भोपाल ने 7 अक्टूबर को इसके आदेश जारी किए हैं। निलंबन के बाद हरदा कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय का पूरा प्रभार नर्मदापुरम के सहायक कृषि यंत्री इन्दर सिंह धाकड़ को सौंपा गया है। अब उन्हें कार्यालय का पूरा प्रभार और वित्तीय अधिकार दिए गए हैं। वे अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
बजट नहीं होने से हुई थी देरी
जानकारी के अनुसार प्रीति चौधरी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर रही थीं। संबंधित शिकायत में किसान को भुगतान किया जाना था, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान में देरी हुई। बाद में बजट मिलने पर किसान का भुगतान कर दिया गया। इसके बावजूद पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
लापरवाही बरतने पर सहायक कृषि यंत्री निलंबित

0 Views





