अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके 9 अक्टूबर शुक्रवार को हरदा प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रात: 9 बजे बैतूल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11 बजे सर्किट हाउस हरदा पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हरदा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा शाम 4.10 बजे हेलीपैड हरदा से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री उइके आज हरदा प्रवास पर

0 Views




