-9 अक्टूबर को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्सन, पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 9 अक्टूबर को प्रस्तावित हरदा आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्सन प्लान जारी किया है। आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
छीपानेर-करताना मार्ग : छीपानेर और करताना की ओर से आने-जाने वाले वाहन परशुराम चौराहा, वायपास हनुमान मंदिर चौराहा, बजाज शोरूम के सामने से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मार्ग होते हुए नेशनल हाईवे और छीपानेर मार्ग स्थित हाईवे अंडरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।
कृषि मंडी मार्ग : हनुमान मंदिर वायपास चौराहे से कृषि मंडी जाने वाले वाहन परशुराम चौक, अस्पताल चौक, सेंट मेरी स्कूल मार्ग से कृषि मंडी पहुंच सकेंगे। वापसी के लिए भी यही मार्ग रहेगा।
नेहरू स्टेडियम क्षेत्र : नेहरू स्टेडियम, गुर्जर बोर्डिंग, पाठक कॉलोनी एवं विष्णुपुरी कॉलोनी की ओर जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार डूडी निवास के सामने वाली गली एवं काली मंदिर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से 9 अक्टूबर को डायवर्सन व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यातायात संबंधी असुविधा होने पर मोबाइल नंबर 7049162398 पर संपर्क किया जा सकता है।






