Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

दुर्गा वाहिनी ने निकाला शौर्य पथ संचलन

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी ने शौर्य पथ संचलन निकाला। संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ, जिसमें 300 से ज्यादा बालिकाएं शामिल हुईं। हाथों में तलवार लिए कतारबद्ध पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से शहर का मार्ग गूंजता रहा।
संगठनों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
संचलन के रास्ते में कई राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और रहवासी संगठनों ने पुष्पवर्षा कर दुर्गा वाहिनी की बहनों का स्वागत किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संचलन के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली।
दंड, तलवार और तीर चलाने का प्रशिक्षण
प्रांत संयोजिका रिंकू सुनहरी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को समाज में काम करने के साथ अपनी और दूसरों की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। वर्ग में दंड, तलवार, तीर चलाने और लक्ष्य भेद जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।
आत्मरक्षा और जागरूकता पर जोर
वर्ग के दौरान युवतियों को लव जिहाद जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें आत्मसम्मान, राष्ट्रप्रेम, हिंदू धर्म और माता-बहनों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।

0 Views

Leave a Reply